इजरायल ने शुरू किया देशव्यापी सैन्य अभ्यास

जेरूसलम, 31 मई (आईएएनएस)। इजरायल ने रविवार को पांच दिवसीय देशव्यापी नागरिक रक्षा अभ्यास की शुरुआत की। इस अभ्यास का नाम 'टर्निग प्वाइंट-3' रखा गया है और इसके तहत नागरिकों को सुरक्षा के व्यापक तरीके बताए जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह अभ्यास देश में अपनी तरह का सबसे बड़ा अभ्यास होगा। इस अभ्यास को मंगलवार को पूरे देश में फैला दिया जाएगा।

इजरायली कैबिनेट ने रविवार को विशेष सत्र में इस सैन्य अभ्यास की तैयारियों की समीक्षा की। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने अपना आपातकाल मुख्यालय को खोल दिया है जिससे अभ्यास को विभिन्न आयाम दिए जा सकें।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैबिनेट मंत्रियों से कहा कि यह अभ्यास एक नियमित प्रक्रिया है और यह किसी क्षेत्रीय अस्तित्व के खिलाफ नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपातकाल में अपनी तैयारियों का जायजा लेने के लिए यह नियमित कार्रवाई है। यह कोई खुफिया जानकारी के आधार पर नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि हम इजरायल, इसके नगरों और विभिन्न प्रतिष्ठानों की संभावित मिसाइल अथाव राकेट हमले की स्थिति में सुरक्षा चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+