तीन लोगों को कुचलने वाली कार का चालक गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि कार चालक विक्रम सिंह मालवीय नगर का निवासी है और वह आटो मरम्मत की दुकान चलाता है।
शनिवार सुबह दक्षिणी दिल्ली में चिराग दिल्ली के पास सिंह ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार पहले एक पेड़ से टकराई और फिर उसने दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा कई टुकड़ों में बंट गए थे।
इस हादसे में तीन ऑटो रिक्शा चालकों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान कमलेश (26), शांतनु (35) और सुबोध (23) के रूप में हुई। हादसे में तीन लोग घायल भी हो गए थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह कार के मालिक जगमोहन सिंह बाखड़ का रिश्तेदार जो कि लंदन में परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को सिंह के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है कि कार चलाते समय उसने शराब तो नहीं पी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications