सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
होशियारपुर, 31 मई (आईएएनएस)। वैष्णो देवी मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद पंचकूला लौट रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और तीन घायल हो गए। दुर्घटना कार के पेड़ से टकरा जाने की वजह से हुई।
जिला पुलिस अधीक्षक परबोध बान ने आईएएनएस से कहा, "दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में क्षमता से अधिक आठ लोग सवार थे। "
बान ने कहा, "कार अशोक कुमार चला रहा था जो कि हरियाणा के रोहतक शहर में चार्टर्ड एकाउंटेंट था और उसके ससुराल पक्ष के लोग पंचकूला में रहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications