छत्तीसगढ़ में पुलिस ने नक्सली कमांडर को मार गिराया
रायपुर, 31 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के घने जंगलों में पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली कमांडर को मार गिराया। पुलिस ने घटनास्थल से एक रायफल बरामद किया है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के तलाशी दस्ते ने मुठभेड़ में नक्सली कमांडर रमेश बरुआ उर्फ मुकेश को मार गिराया। रमेश प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का क्षेत्रीय कमांडर था।
नक्सलियों द्वारा किए गए 22 हमलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस ने कहा कि मुकेश के तीन साथ घने जंगलों में फरार होने में कामयाब हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications