आस्ट्रेलियाई पर्यटक पटना के गेस्ट हाउस में मृत मिला
माइकल डेविड (40 वर्ष) को पुलिस ने रहस्यमय परिस्थितियों में खागुल इलाके के एक गेस्ट हाउस में मृत पाया।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर.मल्लार विज्जी ने बताया, "माइकल डेविड का शव पुलिस ने बरामद किया है। मौत के कारणों को जानने के लिए हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। गेस्ट हाउस के कमरे से डेविड का पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और कुछ धन भी बरामद हुआ है।"
खागुल पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर को डेविड के कमरे को बार-बार खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं होने के बाद गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और उसे मृत पया।
मेलबर्न का रहने वाला डेविड 16 मई को भारत आया था। वह 29 मई से गेस्ट हाउस में ठहरा था। पुलिस ने आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त को घटना से अवगत करा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications