आडवाणी भाजपा संसदीय दल के नेता चुने गए (लीड-1)
रविवार को संसदीय दल की बैठक में लोकसभा सांसदों की ओर से जसवंत सिंह और राज्यसभा सांसदों की ओर से वेंकैया नायडू ने आडवाणी का नाम संसदीय दल के नेता के रूप में प्रस्तावित किया। सभी सांसदों ने सर्वसम्मति से उनके नाम का समर्थन किया।
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता, लोकसभा में विपक्ष का उपनेता और लोकसभा उपाध्यक्ष सहित सभी संसदीय पदों के लिए लोगों के चयन का अधिकार लालकृष्ण आडवाणी को सौंप दिया।
बैठक के बाद वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने संवाददाताओं से कहा, "लालकृष्ण आडवाणी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। पार्टी अध्यक्ष ने सभी संसदीय पदों के लिए व्यक्तियों के चयन का अधिकार भी आडवाणी को सौंप दिया है।"
प्राप्त सूचना के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के सोमवार को दिल्ली पहुंचने वाले हैं। वह लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करेंगे। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के भी भागवत से मुलाकात करने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार सोमवार को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications