कोलंबिया में हिंसा में 14 मरे
बगोटा, 31 मई (आईएएनएस)। कोलंबिया में सेना और मार्क्सवादी छापामारों के बीच हुई लड़ाई में 14 लोग मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दक्षिण कोलंबिया के जंगल में हुई लड़ाई के बारे में पूरा ब्यौरा नहीं मिला है।
सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 'रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया' (एफएआरसी) के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। लड़ाई में पांच सैनिक और पांच विद्रोही मारे गए हैं। हिंसा की अन्य घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications