इंदौर में लुटेरों ने ली चिकित्सक की जान

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संयोगिता गंज थाना अंतर्गत स्थित पॉश कालोनी जावरा कम्पाउन्ड में रहने वाले चिकित्सक दंपति डॉ़ मेहमूद खान और डॉ़ विद्या खान रविवार की सुबह लहूलुहान मिले। डॉ़ खान की तो मौत हो चुकी थी मगर विद्या गंभीर हालत में थीं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉ़ खान के घर का दरवाजा रविवार की सुबह नौ बजे तक नहीं खुला तो पड़ोसी ने यह पता करने की कोशिश की कि आखिर क्या वजह है कि डॉ़ खान के दरवाजे अब तक बंद हैं। पड़ोसी ने खिड़की से झांककर देखा तो पति-पत्नी लहूलुहान पड़े थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

उसके बाद देखा गया कि दोनों के सिर पर लकड़ी के डंडे से प्रहार किए गए हैं, वहीं कुछ सामान अस्त-व्यस्त हैं और लॉकर के भी ताले टूटे हैं। खान दंपति के बेटे और बेटी अमेरिका में रहते हैं। डॉ़ खान और उनकी पत्नी भी 1991 में सऊदी अरब से इंदौर लौटे हैं।

इंदौर के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार ने पत्रकारों को बताया कि घटनास्थल को देखकर लगता है कि इस वारदात को जरायम पेशा जनजाति से जुड़े लोगों ने अंजाम दिया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। लुटेरे कितना माल ले गए हैं इसका अभी पता नहीं चल पाया है क्योंकि डॉ़ खान दंपति के अलावा उनके साथ कोई और नहीं रहता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+