माफिया हेमंत पुजारी का शूटर लखनऊ में गिरफ्तार
प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि विनय सिंह उर्फ बंटी को आज राजधानी के बादशाह नगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
बृजलाल ने बताया कि हेमंत पुजारी के शूटर विनय सिंह पर मुंबई के खार इलाके में 2007 को बीयर बार मालिक सुकेश शेट्टी की दिनदहाड़े हत्या करने का आरोप है उन्होंने बताया कि अभियुक्त विनय सिंह ने स्वीकार किया कि सुकेश शेट्टी, मुंबई पुलिस के लिए हेमंत पुजारी की मुखबिरी करता था, जिस कारण पुजारी ने उसकी हत्या करवाई थी।
उन्होंने कहा कि विनय सिंह से पूछताछ में अंडरवर्ल्ड के उत्तर प्रदेश में कुछ संपर्को के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके बारे में छानबीन की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications