असम सरकार ने की एनसीएचएसी को निलंबित करने की सिफारिश
पुलिस ने होजै के पास से 10 लाख रुपये, दो पिस्तौल और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
सरकार के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा, "विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के कमांडो ने होजै को दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया। उन पर अलगाववादी संगठन दीमा होलम डाओग उर्फ ब्लैक विडो ग्रुप के साथ संबंध होने का आरोप है।"
प्रवक्ता ने कहा, "होजै की गिरफ्तारी के तत्काल बाद शनिवार रात असम कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल शिवचरण माथुर से सिफारिश की है कि एनसीएचएसी को निलंबित कर दिया जाए।"
एनसीएचएसी की 28 सदस्यीय टीम दक्षिण असम में उत्तरी कछार पर्वतीय इलाके के विकास के मुद्दे को देखती है। इस क्षेत्र की आबादी करीब दो लाख है और यहां 68 फीसदी लोग जनजातीय समुदाय के हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications