झारखंड में गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत
पश्चिम सिंहभूम के कुमारडुंगी गांव के निवासी मुकेश बारी नामक बालक की मौत शनिवार को हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुकेश को कुत्ते ने काट लिया था और उसे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। कंपाउंडर उमाशंकर ने उसे गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications