देश में पहली बार किसी महिला का लोकसभा अध्यक्ष बनना तय (लीड-2)

पांचवीं बार सांसद चुनी गईं मीरा कुमार बिहार के सासाराम से निर्वाचित हुई हैं। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश और दिल्ली से भी लोकसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं।

मीरा कुमार ने राजनीति में आने के लिए वर्ष 1985 में भारतीय विदेश सेवा से इस्तीफा दे दिया था। कानून में स्नातक होने के साथ ही वह अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक हैं।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पिछली सरकार में भी वह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थीं।

कांग्रेस प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने भी आईएएनएस से बातचीत में लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए मीरा कुमार का नाम तय होने की पुष्टि की।

कांग्रेस के एक अन्य नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने एक टेलीविजन चैनल से कहा कि कांग्रेस हमेशा ही दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराती रही है।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 64 वर्षीय मीरा कुमार केचयन का फैसला किया है। आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी. किशोरचंद्र देव और राजस्थान की गिरिजा व्यास के नाम भी इस पद के लिए चर्चा में थे।

मीरा कुमार ने रविवार दोपहर को सोनिया गांधी से मुलाकात की। उन्होंने शुक्रवार को जल संसाधन मंत्रालय का कार्यभार संभाला था।

श्रीकांत जेना के राज्यमंत्री के रूप में पद नहीं संभालने के फैसले से मीरा कुमार का लोकसभा अध्यक्ष बनने का अवसर मजबूत हुआ। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब मंत्रिमंडल का विस्तार कर नहीं सकते और मीरा कुमार का स्थान खाली होने से जेना का रास्ता साफ हो सकता है। इस बारे में पूछे जाने पर मोहन प्रकाश ने कहा कि इसका फैसला प्रधानमंत्री करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+