भाजपा-शिवसेना मिलकर लड़ेंगे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
शिवसेना के नेता रामदास कदम ने कहा, "हम विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे और वर्तमान सरकार का अंत करेंगे।"
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन गड़करी ने भी आशा जताई है कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगा और 10 साल विपक्ष में बैठने के बाद सत्ता में आएगा।
राज्य विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और इस अवसर पर कदम और गड़करी संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
उम्मीद की जा रही है कि पहले सत्र में वित्त मंत्री दिलीप वलसे पाटिल वर्ष 2009-10 के लिए बजट पेश करेंगे। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए अंतरिम बजट पेश किया था।
विधानसभा के इस सत्र में पिछले वर्ष 26-29 नवंबर को हुए मुंबई हमले के साथ ही किसानों की आत्महत्या, अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर उठा विवाद और जनवरी से अब तक सुरक्षाबलों पर हुए नक्सली हमले जैसे मुद्दे से जोर शोर से उठेंगे।
विधानसभा का यह सत्र चुनाव से पहले संभवत: आखिरी सत्र होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications