युद्ध के बाद के चरण के लिए श्रीलंका की अंतर्राष्ट्रीय मदद की अपील
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार श्रीलंका के विदेश मंत्री रोहिता बोगोलागमा ने सिंगापुर में एशियाई सुरक्षा पर एक बहुपक्षीय सम्मेलन में कहा,"हम आतंकवाद से उबर चुके हैं और श्रीलंका आर्थिक विकास के लिए तैयार है।"
उन्होंने कहा कि युद्ध के बाद इस चरण में भयंकर संघर्ष से जिन लोगों का जीवन तबाह हुआ है, उनके मन विश्वास जगाना सबसे महत्वपूर्ण है और इस प्रयास में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की एक भूमिका है।
27 देशों के राजनयिकों और नीति निर्माताओं के बीच उन्होंने कहा कि युद्ध के बाद के चरण में पुनर्वास, आर्थिक सशक्तिकरण और स्वतंत्र चुनावों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
श्रीलंका सरकार के अनुसार करीब 280,000 लोग गृहयुद्ध के दौरान विस्थापित हुए हैं।
बोगोलागमा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि आतंकवाद के ऊपर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त करने वाले देश के तौर पर श्रीलंका का नाम इतिहास की किताबों में उदाहरण के तौर पर दर्ज होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications