तंबाकू से हर साल होती है 50 लाख लोगों की मौत
'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' के अवसर पर अपने संदेश में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने रविवार को कहा कि सरकारों को इस चेतावनी पर गंभीरतापूर्वक काम करना चाहिए।
समाचार एजेंसी इरना ने बान की मून के हवाले से कहा कि 80 फीसदी मौतें गरीब और अविकसित देशों में होती हैं।
इनमें से आधी मौतें धूम्रपान करने वालों की होती हैं जो तंबाकूजनित बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।
बयान में कहा गया कि तंबाकू की वजह से फेफड़े का कैंसर, दिल की बीमारी, डायबिटीज जैसी बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी जकड़न में ले लेती है। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि सरकारें लोगों को तंबाकू का सेवन न करने के प्रति जागरूक करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications