भाजपा के प्रचार से जद (यु) को नुकसान : शरद यादव

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)के संयोजक यादव ने अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान सभी गलत मुद्दे उठाए और इससे हमें नुकसान हुआ। उन्होंने आम जनता से जुड़े एक भी मुद्दे को नहीं उठाया।

उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व गठबंधन और आज की स्थिति में फर्क है। भाजपा नेताओं के समक्ष पराजय के सभी कारणों को उठाया जाएगा और इनका हल खोजा जाएगा।

राजग के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी का नाम लिए बगैर यादव ने कहा कि भाजपा वाजपेयी के दिनों जैसा जादू नहीं पैदा कर सकी।

यादव ने भाजपा अध्यक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राजनाथ सिंह और अन्य कई नेताओं के मूल रूप से किसान होने के बावजूद भाजपा किसानों से जुड़ा एक भी मुद्दा नहीं उठा सकी। यह प्रभावी हो सकता था क्योंकि विपक्षी खेमे (कांग्रेस) में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कोई भी किसान नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+