चीन में खदान विस्फोट में 30 मरे
अनवेन शहर में स्थित इस खदान में शनिवार को सुबह 11 बजे विस्फोट हुआ था। जिस वक्त विस्फोट हुआ उस समय खदान में 131 कर्मचारी कार्यरत थे।
इसके बाद राहत दल ने 101 कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया था जिसमें से 59 मामूली रूप से घायल थे। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications