बसपा विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ मामला दर्ज

जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि बसपा के स्थानीय नेता महेंद्र कश्यप ने आरोप लगाया कि शनिवार को बागपत जिला कार्यालय में पार्टी की बैठक के दौरान गुड्डू पंडित ने उन्हें पीटा और उनके कपड़े फाड़ दिए।

कश्पय के मुताबिक यह उस समय हुआ जब बैठक के दौरान गुड्डू पंडित ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें वहां से चले जाने को कहा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो गुड्डू ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महेंद्र कश्यप की शिकायत पर शनिवार रात विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि गुड्डू पंडित के भाई मुकेश शर्मा बागपत लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। गुड्डू पंडित बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा सीट से बसपा के विधायक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+