आडवाणी को नेता चुनने के लिए भाजपा सांसदों की बैठक आज

भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने आईएएनएस से कहा कि बैठक में आडवाणी को लोकसभा में पार्टी का नेता निर्वाचित किया जाएगा और संसद सत्र में अपनाई जाने वाली पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा में भाजपा के उपनेता के नाम पर भी चर्चा होगी।

सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश से चुनाव जीतने वाली सुषमा स्वराज उपनेता पद की दौड़ में सबसे आगे चल रही हैं। ऐसे मुद्दों पर मीडिया में बोलने का अधिकार नहीं रखने वाले एक नेता ने अपना नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा,"यह कमोबेश तय है लेकिन औपचारिक घोषणा बाद में होगी।"

इस मुद्दे पर नकवी ने केवल इतना कहा,"आपको पता चल जाएगा, इसमें जल्दी क्या है?"

परंपरागत रूप से विपक्ष को मिलने वाले लोकसभा उपाध्यक्ष के पद के बारे में पूछने पर नकवी ने कहा,"इसका फैसला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों से चर्चा के बाद किया जाएगा।"

जब उनसे लोकसभा उपाध्यक्ष पद के लिए सुमित्रा महाजन का नाम तय होने के बारे में पूछा गया तो नकवी ने कहा कि भाजपा में और भी नेता हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+