कश्मीर में आंतकवादियों के हाथों विशेष पुलिस अधिकारी की हत्या (लीड-1)
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोपोर के मुख्य बस अड्डे पर बंदूकधारियोंने विशेष पुलिस अधिकारी फैयाज अहमद को गोली मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इस घटना के चश्मदीद गवाह लोक जनशक्ति पार्टी के स्थानीय नेता फिरोज अहमद को दिल का दौरा पड़ गया और बाद में अस्पताल में उनका निधन हो गया।
इस बीच उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के राजावर के जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे 21 राष्ट्रीय राइफल्स के गश्ती दल पर अलगाववादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें एक जवान की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
इससे पहले शनिवार को अलगाववादियों ने सेना के शिविर पर दो ग्रेनेड फेंके थे। हालांकि इस ग्रेनेड विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications