रुपये तिगुना करने का झांसा देने वाला 1.9 करोड़ रुपये के साथ गिरफ्तार
पुलिस की अपराध शाखा ने अशोक जडेजा नामक ठग को श्यामल चारस्ता इलाके से गिरफ्तार किया।
राजस्थान के जोधपुर जिले में सांसी समुदाय के लोगों ने इस ठग के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने इस ठग के बारे में गुजरात पुलिस को चौकस रहने का संदेश भेजा था।
राजस्थान पुलिस से संदेश मिलने के बाद गुजरात पुलिस को इस ठग की पिछले छह माह से तलाश थी।
पुलिस ने कहा कि जडेजा ने पहले भोलेभाले लोगों से रुपये लेकर और उसका तिगुना वापस देकर लोगों में भरोसा पैदा किया। उसका कहना था कि उसमें दैवीय शक्ति है जिससे वह रुपये को तिगुना कर सकता है।
इसके बाद रुपये तिगुने होने की लालच में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जहां-तहां से पैसे इकट्ठा कर जडेजा को दिए। जिसे लेकर वह रफूचक्कर हो गया।
पुलिस ने बताया कि जडेजा को मध्य पूर्व के लोगों ने भी रुपये भेजने शुरू कर दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications