देश को पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष मिलना तय
कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांचवीं बार सांसद चुनी गईं मीरा कुमार के चयन का फैसला किया है। इस संबंध में औपचारिक घोषणा बाद में होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी. किशोरचंद्र देव और राजस्थान की गिरिजा व्यास के नाम भी इस पद के लिए चर्चा में थे।
मीरा कुमार ने रविवार दोपहर को सोनिया गांधी से मुलाकात की।
मीरा कुमार ने शुक्रवार को जल संसाधन मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। वह बिहार के सासाराम से निर्वाचित हुई हैं।
मीरा कुमार ने राजनीति में आने के लिए वर्ष 1985 में भारतीय विदेश सेवा से इस्तीफा दे दिया था। कानून में स्नातक होने के साथ ही वह अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications