अर्थव्यवस्था के मंदी से उबरने के संकेत, व्यापारियों का आत्मविश्वास बढ़ा
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के ताजा व्यावसायिक विश्वास सर्वेक्षण में कहा गया कि अर्थव्यवस्था शीघ्र ही तेज गति से विकास कर सकती है।
फिक्की ने कहा कि एक करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाली करीब 300 कंपनियों ने सर्वेक्षण में हिस्सा लिया।
सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाली करीब 57 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि पिछले छह महीने की तुलना में आर्थिक व्यवस्था में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पिछले सर्वेक्षण में केवल नौ प्रतिशत कंपनियों ने ऐसा विश्वास दर्शाया था।
करीब 69 प्रतिशत प्रतिभागियों ने आशा जताई कि निकट भविष्य में अर्थव्यवस्था में और सुधार होगा।
सर्वेक्षण के अनुसार केवल 18 प्रतिशत कंपनियों ने माना कि पिछले छह महीने में उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है,जबकि करीब 47 प्रतिशत ने कहा कि इस दौरान उनका प्रदर्शन बेहतर हुआ है।
करीब 78 प्रतिशत प्रतिभागियों को उम्मीद है कि अगले छह महीनों में उनका प्रदर्शन सुधरेगा। उन्होंने आशा जताई कि भारतीय अर्थव्यवस्था का खराब दौर बीत चुका है।
बहरहाल कमजोर मांग और ऊंची ब्याज दर को लेकर भारतीय कंपनियों की चिंता बनी हुई है।
करीब 74 प्रतिशत कंपनियों ने माना कि कमजोर मांग उनके लिए अभी भी बाधा बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications