कश्मीर में विशेष पुलिस अधिकारी की हत्या
पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने विशेष पुलिस अधिकारी फैयाज अहमद पर सोपोर के मुख्य बस अड्डे पर गोली चलाई। फैयाज की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के चश्मदीद गवाह लोक जनशक्ति पार्टी के नेता फिरोज अहमद को दिल का गंभीर दौरा पड़ा, इससे उनकी मौत हो गई। अहमद पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव में पराजित हो गए थे।
इससे पहले शनिवार रात को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक शिविर पर दो ग्रेनेड हमले किए। इस हमले से कोई नुकसान नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications