ईरान में घरेलू विमान में बम मिला
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विमान में 131 यात्री सवार थे। शनिवार रात खुजेस्तान प्रांत के अहवाज शहर से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद सुरक्षाकर्मियों को बम मिला, जिसे तत्काल निष्क्रिय कर दिया गया।
बम मिलने की घटना के बाद विमान को वापस अहवाज हवाई अड्डे पर उतार दिया गया। प्रांतीय विमानन संगठन के प्रवक्ता रेजा जफरदेह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इसके पीछे आतंकवादियों का हाथ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications