संसद सत्र की शुरुआत सोमवार से
नौ दिनों तक चलने वाले इस सत्र में तीन जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और चार जून को राष्ट्रपति संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।
माना जा रहा है कि लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की पसंद जल संसाधन मंत्री मीरा कुमार हैं। यदि मीरा कुमार अध्यक्ष बनती हैं तो उन्हें पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल होगा।
राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल अपने संबोधन में सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालेंगी। राष्ट्रपति जिन मुद्दों पर प्रकाश डालेंगी उसमें राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी और भारत निर्माण योजना के प्रमुख रूप से शामिल रहने की संभावना है।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पांच, आठ और नौ जून को चर्चा होगी। संसद के बजट सत्र की शुरुआत जुलाई के पहले हफ्ते में होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications