कर्नाटक की भाजपा सरकार ने पूरा किया एक साल
अपनी सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित विकास संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने कहा, "एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान हमें तीन चुनावों से गुजरना पड़ा। इसके चलते विकास की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर रही लेकिन हमने जनता से एक साल के भीतर जो काम करने का वादा किया था, वह जरूर पूरा किया।"
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार में इस बार कर्नाटक को अच्छा प्रतिनिधित्व मिला है। मुझे उम्मीद है कि कर्नाटक से जुड़े केंद्रीय मंत्री राज्य के हित में आवश्यक कदम उठाएंगे। संप्रग की पिछली सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की बहुत उपेक्षा की गई। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने आगे भी यदि हमारी उपेक्षा की हम चुप नहीं बैठने वाले हैं। "
इस कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग सभी आला नेता पहुंचे, लेकिन केंद्र से पार्टी का कोई भी नेता नहीं आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications