मशहूर लेखिका कमला दास का निधन
कमला मधुमेह से पीड़ित थीं और हाल ही में न्यूमोनिया की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस मशहूर लेखिका ने पुणे के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
कोलकाता में 31 मार्च, 1934 को कमला का जन्म वी. एम. नायर और बालमणि अम्मा के यहां हुआ था। उनका बचपन कोलकाता में बीता। कमला का विवाह अपने से 15 वर्ष बड़े माधव दास से हुआ था। उनके तीन पुत्र हैं जिनमें से बड़े पुत्र एम. डी. नलपत पत्रकार हैं।
कमला को पहली बार उनकी जीवनी 'माई स्टोरी' से शोहरत मिली। उस समय वह 42 वर्ष की थीं। वह अंग्रेजी साहित्य में अपनी 'द सिरेंस', 'समर इन कलकत्ता' और 'पद्मावती द हारलॉट एंड अदर स्टोरीज' जैसी रचनाओं के लिए विख्यात हैं।
मलयालम साहित्य में उन्होंने 'पक्षीयिदू मानम', 'नरिचीरुकल पारक्कु म्बोल' और 'थानुप्पू' जैसी कई रचनाओं से अमूल्य योगदान दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications