मुंबई हवाई अड्डे पर दो विमानों की टक्कर टली

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह 7.27 बजे मुंबई से दिल्ली को जाने वाले एयर इंडिया के विमान और मुंबई से कोलकाता को जाने वाले जेट एयरवेज के विमान उड़ान भरने को थे।

एयर इंडिया का विमान मुख्य रनवे 927 पर था जबकि 'क्रास रनवे' 1427 पर जेट का विमान था। एयर इंडिया के विमान में 119 और जेट के विमान में 120 यात्री सवार थे।

हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष से उड़ान भरने की इजाजत मिलने के बाद दोनों विमान बढ़ने लगे और खरतनाक रूप से एक दूसरे के लगभग निकट आ गए। परंतु दोनों पायलटों ने सही समय पर विमान रोक दिए और इस तरह से एक बड़ा हादसा टल गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+