मिशेल के साथ भोजन करने न्यूयार्क पहुंचे ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर दी है कि ओबामा दंपति ने न्यूयार्क के 'ब्लू हिल' रेस्त्रां में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
भोजन के बाद ओबामा और उनकी पत्नी बेलास्को थियेटर में 'जोए टर्नर्स कम एंड गॉन' नाम का नाटक देखने गए। ओबामा दंपति तीन घंटो तक न्यूयार्क में रहे लेकिन अमेरिका के इस शहर में सड़कों पर जाम लग गया।
गौरतलब है कि एक महीने पहले ओबामा वाशिंगटन के एक रेस्त्रां में रात का भोजन करने पहुंच गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications