'स्वात ऑपरेशन' दो-तीन दिनों पूरा हो जाएगा: पाकिस्तान
पाक रक्षा सचिव सैयद अतहर अली ने रविवार को कहा कि स्वात घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई केवल पांच से दस फीसदी बची है और आशा है कि अगले दो से तीन दिनों में सैन्य कार्रवाई पूरी हो जाएगी।
अली ने यह बात सिंगापुर में क्षेत्रीय सुरक्षा सम्मेलन में कही। समाचार पत्र 'डॉन' ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है।
सेना का कहना है कि स्वात घाटी में सैन्य कार्रवाई में 1,200 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications