उप्र में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत
जिले के भोजीपुरी थाना-प्रभारी वहीद खान ने आईएएनएस को बताया कि हादसा अटापट्टी के निकट बरेली-मुरादाबाद रोड पर हुआ, जिसमें चार लोगों को मौके पर ही मौत हो गई जबिक दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
खान ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दस लोगों को जिले के महाजन और राममूर्ति अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। टैंपो में कुल 16 लोग सवार थे।
खान ने बताया कि सभी मृतक और घायल स्थानीय हैं। हादसे के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications