भारतीय छात्रों पर हमला एक समस्या: आस्ट्रेलिया
स्मिथ ने आस्ट्रेलियाई समाचार चैनल 'नेटवर्क टेन' से कहा, "भारतीय छात्रों पर जारी हमला एक समस्या है। हम भारतीयों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं।"
इससे पहले शुक्रवार भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री केविन रूड से बात की थी और उनसे आस्ट्रेलिया में भारतीयों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की अपील की थी।
दूसरी ओर आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलों के विरोध में रविवार को हजारों छात्रों ने मेलबर्न में शांति मार्च में हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में भारतीय छात्र मेलबर्न स्थित विक्टोरिया प्रांत की संसद के बाहर इकट्ठा हुए।
भारतीय छात्रों ने हमले के विरोध में आस्ट्रेलियाई सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली में छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों ने भी हिस्सा लिया। रैली का आयोजन 'आस्ट्रेलियाई भारतीय छात्र महासंघ' (एफआईएसए) ने मेलबर्न यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्टूडेंट एसोसिएशन के सहयोग से किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications