'भारतीय सीमा के करीब थी पाक वायुसेना'

पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के प्रमुख एयर मार्शल पी. के. बारबोरा ने मीडिया से कहा, "मुंबई में हुए हमले के बाद पाकिस्तान ने अपनी 75 प्रतिशत वायु सेना को भारतीय सीमा की ओर भेज दिया था। संभव है कि वे हमसे डर गए थे।"
ज्यादातर आर्मी ऑपरेशन रात में
बारबोरा अब डब्ल्यूएसी से पदमुक्त हो रहे हैं औ वह वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार भी संभालेंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई हमले के बाद जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया था। ज्यादातर रात के समय कार्रवाई की गई थी।
गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2009 को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मुंबई के कई अहम स्थानों पर हमला किया था जिसमें लगभग 175 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications