दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसे में 2 मरे

IGI Airport
नई दिल्ली। राष्‍ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार देर रात अभ्‍यास के दौरान एक अग्निशमन गाड़ी नाले में गिर गई, जिसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई व तीन लोग घायल हो गए।

यह दुर्घटना उस समय हुई जब चीफ कोऑर्डिनेटर अशोक चंद्र वर्मा, ड्राइवर नीरेश यादव और तीन अन्य अग्निशमन कर्मचारियों के साथ अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन आरबी-7 का परीक्षण कर रहे थे। नई हवाई पट्टी के समानांतर बने नाले में यह वाहन पलट गया। यह वो हवाई पट्टी है जिस पर विमानों को उतारने और उड़ान भरने पर रोक लगाई जा चुकी है।

एक की हालत गंभीर

कर्मचारियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया, जबकि घायलों को वसंत कुंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक कर्मचारी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक उक्‍त अभ्यास नई हवाई पट्टी पर किया जा रहा था जहां रात दस बजे के बाद यातायात बंद हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+