परमाणु हथियारों पर तालिबान की नज़र

Taliban
इस्‍लामाबाद। हाल ही में अमेरिका की एक सरकारी एजेंसी ने कहा कि पाकिस्‍तान के पास 60 से ज्‍यादा परमाणु हथियार हैं, जो भारत को तबाह करने के लिए काफी होंगे। इससे पहले कि इस बात से दुनिया में हलचल मचती, कि पाकिस्‍तान ने साफ कर दिया कि उसकी सेना मुस्‍तैदी से परमाणु हथियारों की सुरक्षा में लगी है। इसके बाद भी डर सभी के मन में है।

यह डर इसलिए क्‍योंकि पाकिस्‍तान में जड़ें मजबूत कर चुके आतंकवादियों की नजरें अब इन्‍हीं परमाणु हथियारों पर हैं। चिंता का विषय यह है कि तालिबानी संगठन अल-कायदा अब परमाणु हथियारों पर कब्‍जा करने की सोच रहा है।

पाक को काबू में ले लेंगे: तालिबान

एक अंग्रेजी न्‍यूज चैनल पर प्रसारित खबर के मुताबिक खुफिया विभाग ने यह पुख्‍ता जानकारी दी है कि अल-कायदा जल्‍द ही पाकिस्‍तान के परमाणु हथियारों को अपने कब्जे में लेने के प्रयास शुरू करने जा रहा है। अल कायदा के एक शीर्ष नेता ने कहा है कि जल्द ही तालिबान पूरे पाकिस्तान को अपने काबू में कर लेगा।

तालिबान की एक पुस्‍तक में कहा गया है, "तालिबान पाकिस्‍तान के परमाणु हथियारों पर कब्‍जा करने के लिए तीस साल से तैयारी कर रहा है। अब वो वक्‍त जल्‍द ही आने वाला है।" तालिबान की इस बात ने पाकिस्‍तान के तो होश पहले से ही उड़ा रखे हैं, बल्कि विश्‍व के सभी बड़े देश इसे लेकर गंभीर हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+