ब्याज़ दरें घटाएंगे सरकारी बैंक

बजट से पहले यानी जून के अंत तक सरकारी बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं। यह कटौती 1 फीसदी तक की हो सकती है। सरकारी बैंक के दिग्गज 10 जून को वित्त मंत्री से इस मामले में मिलने जा रहे हैं।
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीएमडी ओ. पी. भट्ट का कहना है कि ब्याज दरों में कटौती की और गुंजाइश है। ऐसे में ब्याज दरों में नरमी का दौर जल्द शुरू हो सकता है।
यह कब होगा और कितना होगा कहना मुश्किल है, मगर ऐसा होगा, इसे तय माना जाना चाहिए। ओ. पी. भट्ट इस बात को मानते हैं कि बाजार में क्रेडिट यानी कर्ज को लेकर स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है।
उनका कहना है कि क्रेडिट फ्लो को बढ़ाया जाना चाहिए। इससे मनी की उपलब्धता बढ़ेगी, खरीदारी बढ़ेगी और साथ में बढ़ेगी डिमांड। जो आज की तारीख में अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications