पटना: अपहृत सत्यम का शव मिला

पटना सदर के पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि सत्यम का शव पुलिस ने पड़ोस के ही एक घर से बरामद किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में सत्यम के पड़ोस में रहने वाले सोनू और एक दुकानदार अविनाश को गिरफ्तार किया गया है।
मास्टरमाइंड अभी भी फरार
कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वैसे उन्होंने कहा कि मामले का मास्टरमाइंड अभी भी फरार है।
उल्लेखनीय है कि सत्यम का अपहरण उस समय कर लिया गया था जब वह अपने घर के बाहर खेल रहा था। अपहरणकर्ताओं ने सत्यम की रिहाई के एवज में 50 लाख रुपये की मांग की थी। सत्यम पटना स्थित दून एकेडमी स्कूल में कक्षा चार का छात्र था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications