ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र निकालेंगे रैली

फेडरेशन ऑफ इंडियन स्टूडेंस्ट्स ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एफआईएसए) के बैनर तले निकाले जाने वाले इस शांति मार्च की घोषणा होने से ठीक पहले भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी केविन रड ने भारतीय छात्रों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। एफआईएसए ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय छात्रों का संगठन है।
शांति की अपील करेंगे छात्र
यह रैली रॉयल मेलबर्न हॉस्पिटल से शुरू होगी। इसी अस्पताल में घायल श्रवण कुमा भर्ती है। उक्त रैली यहां से विक्टोरियल पार्लियामेंट हाउस जाएगी, जहां पर सभी छात्र मोमबत्तियां जलायेंगे।
एफआईएसए द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि यह रैली लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए की जा रही है। इसमें सभी से शांति की अपील की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में करीब 80 हजार भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं। इस संख्या को देखते हुए रैली में भारी मात्रा में छात्रों के एकत्र होने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications