कनाडाई मुद्रा की कीमत में भारी इजाफा
तेल एवं कमोडिटीज की बढ़ती कीमतों के कारण कनाडाई डॉलर की कीमत पिछले सात महीनों में पहली बार 90 अमेरिकी सेंट का आंकड़ा पार कर गईं।
पिछले चार सप्ताह के दौरान ही कनाडाई डॉलर की कीमतों में आठ फीसदी तक का उछाल आया है। एक ओर जहां डॉलर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं वहीं कनाडाई अर्थव्यवस्था के सभी प्रमुख सेक्टरों जैसे विनिर्माण, हाउसिंग, वाहन निर्यात और पर्यटन आदि में गिरावट आई है।
आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि कनाडाई डॉलर की कीमतों में इजाफे का क्रम जारी रह सकता है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल आर्थिक सुधारों पर असर पड़ेगा बल्कि बेरोजगारी कम होने की संभावना भी धूमिल होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications