इस सप्ताहांत सुहाना रहेगा दिल्ली का मौसम
नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के लोगों को इस सप्ताहांत गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। शाम के समय हल्की बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है जिससे मौसम के खुशनुमा बने रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस यानी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 65 प्रतिशत रहा।
सफदरजंग मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "शाम के समय बारिश की वजह से दिल्ली में गर्मी से राहत मिल सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश होने का अनुमान है।"
अधिकारी ने बताया, "यह सप्ताहांत खुशनुमा रहने वाला है।" दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications