कनाडा के उच्चायोग पर हमले के विरोध में तमिलों का प्रदर्शन

तमिल प्रदर्शनकारी कनाडियाई मिशन पर हमले के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक यह हमला श्रीलंका सरकार की फासीवादी प्रवृत्ति को उजागर करता है।

कनाडियन तमिल कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता डेविड पूपलापिल्लई ने कहा, "हम इस तोड़फोड़ का विरोध करते हैं। कनाडा दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए आशा, शांति और समानता का प्रतीक है और हम श्रीलंकाई तमिल इस हमले को इन सिद्धांतों पर हुआ हमला मानते हैं।"

उन्होंने कहा, "यदि कनाडियाई मिशन पर इतना निर्भय होकर हमला किया जा सकता है तो आप कल्पना कर सकते हैं कि आम तमिल नागरिकों की क्या दशा होगी जिन्हें किसी तरह की सुरक्षा नहीं मिली है।"

उन्होंने कहा कि कनाडा सरकार को श्रीलंका सरकार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाना चाहिए। पुपलापिल्लई ने कहा, "कनाडा श्रीलंका को लाखों डॉलर की सहायता देता है जबकि श्रीलंका ने उसका बदला मिशन पर हमला करके चुकाया है।"

सैकड़ों श्रीलंकाई प्रदर्शनकारियों ने गत बुधवार को कनाडाई मिशन में लूटपाट की थी। कनाडा द्वारा कथित तौर पर तमिल विद्रोहियों का समर्थन किए जाने के विरोध में यह हिंसक प्रदर्शन हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+