जनरल मोटर्स के साथ समझौते को श्रम संगठन की मंजूरी

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक युनाइटेड आटो वर्कर्स (यूएडब्ल्यू) यूनियन ने कहा कि उसके 74 फीसदी सदस्यों ने समझौते के पक्ष में मतदान किया। समझौते के बाद कंपनी को संकट से उबरने में कुछ मदद मिल सकती है।

उल्लेखनीय है कि इस समझौते के बाद कंपनी हर साल 1.3 अरब रुपये तक की बचत कर सकती है।

यूएडब्ल्यू के अध्यक्ष रॉन गेटलफिंगर ने कहा कि यह समझौता जनरल मोटर्स को संकट से जूझने का एक और अवसर देगा ताकि एक बार हालात सुधरने तक यह अपने अस्तित्व को बचा सके।

अनुमान है कि कंपनी सोमवार को सरकार द्वारा ऋणों से निपटने के लिए तय समय सीमा समाप्त होने के बाद दीवालिया होने की घोषणा कर सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+