कश्मीर में दो महिलाओं की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोपियां के गांव नगबल में एक नदी के पास से नीलोफर (25) और असिया जान (18) के शव बरामद किए गए।
दोनों महिलाओं के शव बरामद होने के बाद गुस्साए लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस स्टेशनों पर जमकर पथराव किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों महिलाओं के साथ सुरक्षाबलों ने बलात्कार किया और उसके बाद उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने हालांकि इस आरोप से इनकार किया है।
हिंसक भीड़ ने उस अस्पताल पर भी हमला किया जहां दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाए गए।
पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए हवाई फायरिंग की, अश्रु गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार है। दोनों महिलाओं के शव उनके परिजनों को देर शाम सौंप दिए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications