बढ़त के साथ बंद हुए अमेरिकी शेयर बाजार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार डाऊजोंस औद्योगिक सूचकांक 96.53 अंक यानी 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ 8,500.33 के स्तर पर बंद हुआ।
स्टैंडर्ड एंड पुअर्स सूचकांक में 12.31 अंक यानी 1.36 फीसदी की बढ़त आई और यह 919.14 के स्तर पर बंद हुआ। इस पूरे महीने के दौरान सूचकांक में 5.2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
प्रौद्योगिकी क्षेत्र का सूचकांक नास्डाक कंपोजिट 22.54 अंक यानी 1.29 फीसदी की बढ़त के साथ 1,774.33 के स्तर पर बंद हुआ।
यूरो के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में भी गिरावट आई और यह गुरुवार के 71.67 यूरो से गिरकर शुक्रवार को 70.632 यूरो हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications