तेज गति कार ने 3 को कुचला, चालक फरार (लीड-2)
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह 5.30 बजे दक्षिणी दिल्ली में चिराग दिल्ली के पास स्वामी नगर के पास हुआ। कार पहले एक पेड़ से टकराई और फिर उसने दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा कई टुकड़ों में बंट गए।
जानकारी के मुताबिक कार में दो पुरुष और एक महिला सवार थी। घटना के बाद सभी वहां से फरार हो गए।
इस हादसे में तीन ऑटो रिक्शा चालकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मृतकों की पहचान कमलेश (26), शांतनु (35) और सुबोध (23) के रूप में हुई। हादसे में घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
किशोर यादव नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "कार ने दोनों ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ऑटो पेड़ और कार के बीच में पिस गए।"
पुलिस ने हौजखास थाने में मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications