माणिकराव गावित लोकसभा के अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त (लीड-1)
लोकसभा सचिवालय के अधिकारी ने कहा,"गावित को अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त करने संबंधी सूचना राष्ट्रपति भवन से शुक्रवार को प्राप्त हुई।"
15वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को आरंभ होगा।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राष्ट्रपति अस्थाई अध्यक्ष को सोमवार सुबह 10 बजे शपथ दिलाएंगी।
महाराष्ट्र से निर्वाचित कांग्रेस सांसद 75 वर्षीय गावित के पास सांसद के रूप में 27 वर्ष का लंबा अनुभव है।
चूंकि अस्थाई अध्यक्ष अकेले नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ नहीं दिला सकता, इसलिए राष्ट्रपति ने उनकी सहायता के लिए चार वरिष्ठ सांसदों का एक पैनल नियुक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी की सुमित्रा महाजन, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बासुदेब आचार्य, बीजू जनता दल के अर्जुन चरण सेठी और कांग्रेस के बीरेन सिंह इंगती इस पैनल के सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications