अमेरिका में शुरू हुआ साइबर सुरक्षा तंत्र (लीड-1)

वाश्िंागटन, 30 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को देश के डिजिटल ढांच को सुरक्षित रखने के लिए साइबर सुरक्षा तंत्र की शुरुआत की। इसका मकसद मुंबई हमले जैसी किसी भी आतंकवादी घटना के समय पूरी तरह सतर्क रहना है।

अमेरिकी सेना के कंप्यूटरों पर साइबर अपराधियों द्वारा हुए हमलों को देखते हुए साइबर सुरक्षा तंत्र की योजना बनाई गई है। इसके तहत साइबर सुरक्षा तंत्र अमेरिका की नौकरशाही के संपर्क में रहेगा।

ओबामा ने कहा, "अलकायदा और अन्य आतंकवादी संगठनों ने अमेरिका पर साइबर हमले करने की धमकी दे चुके हैं। ऐसे में साइबर तंत्र की सुरक्षा बेहद अहम हो जाती है।"

उन्होंने कहा, "21वीं सदी में अमेरिका की आर्थिक समृद्धि साइबर सुरक्षा पर निर्भर करेगी। हम सभी अमेरिकियों की निजता की पूरी सुरक्षा करेंगे।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि देश की ऑनलाइन गतिविधियों की सुरक्षा किए बिना आर्थिक संकट का मुकाबला नहीं किया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+