पटना से अपहृत सत्यम का शव बरामद, 2 गिरफ्तार

पटना सदर के पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि सत्यम का शव पुलिस ने पड़ोस के ही एक घर से बरामद किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में सत्यम के पड़ोस में रहने वाले सोनू और एक दुकानदार अविनाश को गिरफ्तार किया गया है।

कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वैसे उन्होंने कहा कि मामले का मास्टरमाइंड अभी भी फरार है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कंकड़बाग से अपहरणकर्ताओं ने व्यवसायी राजेश कुमार के नौ वर्षीय पुत्र सत्यम का अपहरण उस समय कर लिया गया था जब वह अपने घर के बाहर खेल रहा था। अपहरणकर्ताओं ने सत्यम की रिहाई के एवज में 50 लाख रुपये की मांग की थी। सत्यम पटना स्थित दून एकेडमी स्कूल में कक्षा चार का छात्र था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+