ओबामा ने साइबर सुरक्षा योजना की शुरुआत की
वाशिंगटन, 30 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को देश के डिजिटल ढांचे को 'रणनीतिक राष्ट्रीय संपत्ति' घोषित किया। इसके साथ ही उन्होंने साइबर सुरक्षा योजना की शुरुआत की।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी सेना के कंप्यूटरों पर साइबर अपराधियों द्वारा हुए हमलों को देखते हुए साइबर सुरक्षा योजना बनाई गई है। इसके तहत साइबर सुरक्षा तंत्र अमेरिका की नौकरशाही के संपर्क में रहेगा।
ओबामा ने कहा, "21वीं सदी में अमेरिका की आर्थिक समृद्धि साइबर सुरक्षा पर निर्भर करेगी। हम सभी अमेरिकियों की निजता की पूरी सुरक्षा करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications